सौदामिनी केंद्र

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य में सौदामिनी केंद्र की स्थापना किए जाने हेतु मंजूरी प्रदान की गई है?
(a) छत्तीसगढ़
(b) राजस्थान
(c) हरियाणा
(d) मध्य प्रदेश
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 4 सितंबर, 2018 को सरकारी प्रवक्ता द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा पानीपत के सिवाह में सौदामिनी केंद्र की स्थापना किए जाने हेतु मंजूरी प्रदान की गई है।
  • इसकी स्थापना लागत राशि 3.45 करोड़ रुपये होगी।
  • इस केंद्र की स्थापना का उद्देश्य महिलाओं की सहायता करना और उन्हें सशक्त बनाना है।
  • यह बहु-सेवा संसाधन केंद्र राजीव गांधी खेल परिसर, सिवाह में स्थापित किया जाएगा।
  • इस केंद्र में ग्रामीण महिलाओं के कौशल विकास एवं सशक्तीकरण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
  • इसमें एक पुस्तकालय, फिटनेस सेंटर और कंप्यूटर सेंटर भी होगा।
  • यह केंद्र खेल तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के समन्वय से संचालित होगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
http://www.prharyana.gov.in/hi/haraiyaanaa-kae-maukhayamantarai-sarai-manaohara-laala-nae-mahailaaon-kai-sahaayataa-aura-unahaen