सेना द्वारा तख्तापलट

प्रश्न-हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति को उस देश की सेना द्वारा सत्ता से बेदखल कर दिया गया है?
(a) तुर्की
(b) सीरिया
(c) दक्षिणी सूडान
(d) सूडान
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 11 अप्रैल, 2019 को सूडान की सेना द्वारा देश के राष्ट्रपति ओमर अल-बशीर को सत्ता से बेदखल कर दिया गया।
  • लगभग 30 वर्षों से सूडान की सत्ता पर काबिज बशीर के खिलाफ पिछले कई महीनों से प्रदर्शन किया जा रहा था।
  • देश के रक्षामंत्री अवद इब्न अउफ के अनुसार सेना 2 वर्ष तक की संक्रमणकालीन अवधि तक सरकार का कामकाज देखेगी, इसके उपरांत चुनाव आयोजित किए जाएंगे।
  • हालांकि बशीर को हटाए जाने के बात थी प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन बंद नहीं किए। वे सैन्य मुख्यालय के बाहर खड़े रहे।
  • प्रदर्शकारी यह आरोप लगा रहे थे कि अउफ के बशीट से निकट संबंध हैं।
  • फलस्वरूप सैन्य परिषद के प्रमुख अवाद इब्ने अउफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
  • उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान अब्देल-रहमान को अपने उत्तराधिकारी के रूप में नामित किया।
  • उल्लेखनीय है कि सैन्य परिषद ने संविधान को निलंबित करने के साथ ही तीन महीने का आपातकाल भी लगाया है।
  • ध्यातव्य है। कि वर्ष 1989 में बशीर ने सैन्य तख्तापलट के द्वारा सत्ता पर कब्जा कर लिया था।
  • उल्लेखनीय है कि सूडान अफ्रीका महाद्वीप का एक देश है, जो इसके उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी खारतूम है।

लेखक-काली शंकर

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bbc.com/news/world-africa-47892742

https://www.nytimes.com/2019/04/11/world/africa/sudan-omar-hassan-al-bashir.html