सेना की एयर डिफेंस कोर का छठा रीयूनियन

Army Air Defence 6th Army AD Reunion
प्रश्न-20-21 सितंबर, 2019 के मध्य एयर डिफेंस कोर का छठा रीयूनियन किस राज्य में स्थित आर्मी एडी कॉलेज में मनाया गया?
(a) आंध्र प्रदेश
(b) कर्नाटक
(c) ओडिशा
(d) महाराष्ट्र
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 20-21 सितंबर, 2019 के मध्य सेना की एयर डिफेंस कोर का छठा रीयूनियन ओडिशा में ब्रह्मपुर के निकट आर्मी एडी कॉलेज, गोपालपुर में मनाया गया।
  • एयर डिफेंस कोर अपेक्षाकृत सेना की एक युवा आर्मी है।
  • यह कोर सेना की आर्टिलरी रेजीमेंट से 25 वर्ष पूर्व अलग की गई थी।
  • आसमान के प्रहरी के रूप में इस इकाई ने युद्ध, आतंरिक सुरक्षा कर्तव्यों और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अपनी क्षमता को साबित किया है।
  • देश के सामरिक युद्ध क्षेत्रों में सामरिक संपत्ति और अति महत्वपूर्ण संपत्ति के संरक्षण में इस इकाई की भूमिका वायु सैन्य क्षेत्र में उभरते हुए हवाई खतरे के मद्देनजर बहुत महत्वपूर्ण है।
  • एयर डिफेंस कोर भविष्य में संघर्षों में निर्णायक भूमिका निभा सकती है, जिसके लिए उसने तकनीकी रूप से परिष्कृत हथियारों और उपकरणों को शामिल करने के अलावा मौजूदा उपकरणों को उन्नत बनाने का काम तीव्रता से कर रही है।
  • इस कोर के योद्धाओं ने बहादुरी के लिए कई वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1585857

https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=193334