सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका एवं RBI के मध्य करेंसी स्वैप एग्रीमेंट

प्रश्न-श्रीलंका के केंद्रीय बैंक को किस देश ने 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर का विनिमय प्रदान किया?
(a) बांग्लादेश
(b) पाकिस्तान
(c) भारत
(d) अफगानिस्तान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • जनवरी, 2019 में भारतीय रिजर्व बैंक ने श्रीलंका के केंद्रीय बैंक को 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर के विनिमय (Swap) के लिये सहमति प्रदान की।
  • इससे श्रीलंका की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और विदेशी मुद्रा कोष उपयुक्त स्तर पर बनाए रखने में मदद मिलेगी।
  • अक्टूबर-नवंबर माह के दौरान राजनीतिक संकट के कारण श्रीलंका के आर्थिक परिदृश्य पर बुरा प्रभाव पड़ा।
  • उल्लेखनीय है कि राजनीतिक संकट के चलते तीन बड़ी अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों फिच रेटिंग्स, मूडीज और एस एंड पी ने श्रीलंका की सावरेन रेटिंग को घटा दिया।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://economictimes.indiatimes.com/markets/stocks/news/edelweiss-group-raises-rs-9200-crore/articleshow/67583140.cms?utm_source=ETMyNews&utm_medium=ASMN&utm_campaign=AL1&utm_content=10
https://www.prabhatkhabar.com/news/economy/rbi-will-give-400-million-dollar-help-to-sri-lanka-under-the-currency-swap-arrangement/1239739.html