सुषमा स्वराज

Sushma Swaraj Passes Away at 67 After Heart Attack
प्रश्न-6 अगस्त, 2019 को वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) वह देश की पहली महिला विदेश मंत्री थीं।
(ii) वह दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं।
(iii) वह वर्ष 2009 से 2019 तक रीवा (म.प्र.) से लोकसभा सदस्य रहीं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं-

(a) केवल (ii) एवं (iii)
(b) केवल (ii)
(c) केवल (i) एवं (ii)
(d) केवल (i) एवं (iii)
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 6 अगस्त, 2019 को वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं।
  • उनका जन्म 14 फरवरी, 1952 को अंबाला छावनी, हरियाणा में हुआ था।
  • वह 26 मई, 2014 से 30 मई, 2019 तक देश की विदेश मंत्री रहीं।
  • वह इंदिरा गांधी के बाद विदेश मंत्री बनने वाली दूसरी महिला थीं।
  • वह अक्टूबर, 1998 से दिसंबर, 1998 तक दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं।
  • वह वर्ष 2009 से 2019 तक विदिशा (मध्य प्रदेश) से लोकसभा सदस्य रहीं।
  • इसके अलावा, वह वर्ष 1996 से भी लोकसभा सदय रहीं थीं।
  • वर्ष 2009 से 2014 तक वह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष रहीं।
  • इसके साथ ही वह लोकसभा की पहली महिला नेता प्रतिपक्ष थीं।
  • इसके अलावा वह तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल जी के कैबिनेट में वर्ष 2000-2004 तक केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा संसदीय कार्य मंत्री थीं।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के रूप में उन्होंने भोपाल (म.प्र.), भुवनेश्वर (ओडिशा), जोधपुर (राजस्थान), पटना (बिहार) रायपुर (छत्तीसगढ़) और ऋषिकेश (उत्त्तराखंड) में 6 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) स्थापित किए।
  • उनके राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत वर्ष 1977 में हरियाणा विधानसभा की सदस्य (अंबाला छावनी विधान सभा क्षेत्र) बनने से हुई।
  • साथ ही वह, हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवी लाल की कैबिनेट में सबसे युवा कैबिनेट मंत्री बनीं।
  • विदेश मंत्री रहने के दौरान सुषमा स्वराज को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ट्स नट`िविटर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली विदेश मंत्री के रूप में अपनी रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया था।
  • उनको भारतीय संसद से लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा तक हिंदी में जोरदार भाषण देने के लिए सराहा जाता था।
  • उन्होंने वर्ष 1998 में सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में बॉलीवुड को इंडस्ट्री घोषित किया था।
  • उनके इस कदम को बॉलीवुड फिल्मों में अंडरवर्ल्ड के अवैध पैसे की खपत बंद करने वाला भी माना गया।
  • वह देश की पहली महिला राजनेता थीं जिन्हें ‘उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार’ (वर्ष 2004) से सम्मानित किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bbc.com/hindi/india-49257969

https://navbharattimes.indiatimes.com/india/sushma-swaraj-political-journey/articleshow/70560320.cms

https://www.livehindustan.com/national/story-sushma-swaraj-many-turns-in-42-years-political-journey-election-against-sonia-gandhi-2675969.html

https://en.wikipedia.org/wiki/Sushma_Swaraj