सुल्तान मुहम्मद पंचम

Sultan Muhammad

प्रश्न-हाल ही में मलेशिया के राजा सुल्तान मुहम्मद पंचम ने सिंहासन पर पदारूढ़ होने के 2 वर्ष बाद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) वह पहले मलेशियाई सम्राट हैं, जिन्होंने 5 वर्षीय कार्यकाल पूरा होने से पहले ही अपना पद छोड़ दिया।
(b) सुल्तान मुहम्मद पंचम मलेशिया के 16वें राजा थे।
(c) मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर है।
(d) मलेशिया में 9 शाही घराने हैं।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 6 जनवरी, 2019 को मलेशिया के राजा सुल्तान मुहम्मद पंचम ने सिंहासन पर पदारूढ़ होने के 2 वर्ष बाद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
  • वह पहले मलेशियाई सम्राट हैं, जिन्होंने 5 वर्षीय कार्यकाल पूरा होने से पहले ही अपना पद छोड़ दिया।
  • सुल्तान मुहम्मद पंचम मलेशिया के 15 वें राजा थे।
  • मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर है।
  • मलेशिया में 9 शाही घराने हैं, जिसमें से बारी-बारी से किसी एक व्यक्ति को राजा चुना जाता है।
  • 9 शाही घरानों से बनी शासकों की परिषद में एक वोट के माध्यम से राजा का चुनाव किया जाता है।
  • सिंहासन खाली होने के 4 सप्ताह के भीतर राजा का चुनाव किया जाना आवश्यक है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.straitstimes.com/asia/se-asia/sultan-muhammad-v-steps-down-as-malaysias-king

https://www.theguardian.com/world/2019/jan/06/sultan-muhammad-v-steps-down-as-malaysias-king

http://www.atimes.com/article/kings-abdication-stirs-malaysias-royal-affairs/

https://www.scmp.com/week-asia/politics/article/2181046/malaysias-game-thrones-who-will-be-king-now-muhammad-v-has