सुल्तान ऑफ जोहोर कप, 2019

Sultan of Johor Cup, 2019
प्रश्न-19 अक्टूबर, 2019 को संपन्न अंडर-21 हॉकी टूर्नामेंट सुल्तान ऑफ जोहोर कप, 2019 का खिताब किसने जीत लिया?
(a) मलेशिया
(b) जापान
(c) ग्रेट ब्रिटेन
(d) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 12-19 अक्टूबर, 2019 के मध्य अंडर-21 पुरुष हॉकी टूर्नामेंट सुल्तान ऑफ जोहोर कप, 2019 (नौवां संस्करण) का आयोजन जोहोर बहारू, मलेशिया में किया गया।
  • टूर्नामेंट में 6 टीमों-ऑस्ट्रेलिया, भारत, ग्रेट ब्रिटेन, जापान, मलेशिया और न्यूजीलैंड ने भाग लिया।
  • प्रतियोगिता परिणाम
  • विजेता-ग्रेट ब्रिटेन (2-1 से), तीसरा खिताब
  • उपविजेता-भारत
  • तीसरा स्थान-मलेशिया (जापान को पराजित कर)
  • प्रतियोगिता में प्रदत्त पुरस्कार
  • सबसे प्रतिभावान खिलाड़ी (MPA)- कोसेई कावाबे (जापान)
  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर-ओलिवर पायने (ग्रेट ब्रिटेन)
  • शीर्ष गोल स्कोरर-शिलानंद लकारा (5 गोल), भारत
  • फेयर प्ले अवॉर्ड-न्यूजीलैंड
  • मैन ऑफ द मैच (फाइनल)-स्टुअर्ट रशमेरे (ग्रेट ब्रिटेन)

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.sultanjohorcup.com.my/index.php/2019-edition/2019-fixtures

https://sportstar.thehindu.com/hockey/sultan-of-johor-cup-2019-indian-junior-mens-hockey-team-loses-great-britian-1-2/article29745446.ece