सुरक्षित शहर परियोजना

Safe City Project

प्रश्न-कितने चयनित महानगरीय शहरों के लिए ‘प्रायोगिक सुरक्षित शहर परियोजनाओं’ को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है?
(a) 8
(b) 7
(c) 6
(d) 5
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 5 फरवरी, 2019 को गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अभीर ने लोक सभा में प्रश्न के एक लिखित उत्तर में बताया कि ‘निर्भया फंड योजना हेतु अधिकारियों की अधिकार प्राप्त समिति’ ने 8 चयनित महानगरीय शहरों के लिए ‘प्रायोगिक सुरक्षित शहर परियोजनाओं’ (Pilot Safe City Projects) को मंजूरी प्रदान की है।
  • ये चयनित महानगरीय शहर हैं दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, अहमदाबाद और लखनऊ।
  • उक्त शहरों हेतु सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने हेतु स्वीकृत परियोजनाओं की कुल लागत 2919.55 करोड़ रुपए है।
  • उक्त परियोजनाओं में से 5 परियोजनाओं के लिए राज्यों को फंड जारी कर दिया गया है।
  • परियोजनाओं की लागत केंद्र सरकार और संबंधित राज्यों के मध्य 60:40 के अनुपात में वहन की जाएगी।
  • दिल्ली में ‘सुरक्षित शहर परियोजना’ पूर्णतया केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…

http:// http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1562727