सीबीडीटी के नए अध्यक्ष

new CBDT chairman

प्रश्न-14 फरवरी, 2019 को केंद्र सरकार ने किसे केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया?
(a) प्रकाश चंद्र
(b) रानी सिंह नायर
(c) प्रमोद चंद्र मोदी
(d) वी.एन. सरना
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 14 फरवरी, 2019 को केंद्र सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी प्रमोद चंद्र मोदी को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • इससे पूर्व वह सीबीडीटी के सदस्य थे।
  • वह वर्ष 1982 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आयकर कैडर) के अधिकारी हैं।
  • इस पद पर वह सुशील चंद्रा का स्थान लेंगे।
  • उल्लेखनीय है कि सीबीडीटी केंद्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम, 1963 के अंतर्गत एक सांविधिक प्राधिकरण के तौर पर कार्यरत है।
  • जो प्रत्यक्ष कर के उद्धहरण तथा संग्रहण से संबंधित है।
  • सीबीडीटी में एक अध्यक्ष तथा 6 सदस्य शामिल होते हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.irsofficersonline.gov.in/CBDTOverview.aspx

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/pramod-chandra-mody-new-cbdt-chairman-119021500001_1.html

https://www.businesstoday.in/current/economy-politics/irs-officer-pc-mody-takes-charge-as-new-cbdt-chairman/story/319040.html