सिटी ओपन, 2019

Citi Open tennis tournament in Washington, Washington, Dc, USA - 01 Aug 2019
प्रश्न-4 अगस्त, 2019 को संपन्न सिटी ओपन, 2019 टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल का खिताब किसने जीता?
(a) निक किर्गियोस
(b) डेनियल मेदवेदेव
(c) केबिन एंडरसन
(d) मार्सेलो मेलो
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 29 जुलाई, 2019 से 4 अगस्त, 2019 के मध्य एटीपी वर्ल्ड टूर, 2019 की सिटी ओपन टेनिस प्रतियोगिता वाशिंगटन, अमेरिका में संपन्न हुई।
  • प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-
  • पुरुष एकल
  • विजेता – निक किर्गियोस (ऑस्ट्रेलिया)
  • उपविजेता – डेनियल मेदवेदेव (रूस)
  • महिला एकल
  • विजेता – जेसिका पेगुला (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • उपविजेता – कैमिला जियोर्गी (इटली)
  • पुरुष युगल
  • विजेता – रावेन क्लासेन (दक्षिण अफ्रीका) और माइकल वीनस (न्यूजीलैंड)
  • उपविजेता – जीन – जूलियन रोजर (नीदरलैंड्स) और होरिया टेकाऊ (रोमानिया)
  • महिला युगल
  • विजेता – कैटी मैकनेली और कोरी गॉफ (दोनों संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • उपविजेता – मारिया सांचेज (संयुक्त राज्य अमेरिका) और फैनी स्टोलर (हंगरी)
  • ज्ञातव्य है कि यह जेसिका पेगुला द्वारा कॅरियर में विजित पहला डब्ल्यूटीए खिताब है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http:// https://www.citiopentennis.com/results/

https://www.wtatennis.com/tournament/2019-washington-dc-united-states-dc-1045%20