साहित्य के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार, 2018 एवं 2019

प्रश्न-10 अक्टूबर, 2019 को स्टॉकहोम स्थित ‘द स्वीडिश एकेडमी’ द्वारा वर्ष 2018 एवं वर्ष 2019 हेतु साहित्य (Literature) के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। वर्ष 2018 हेतु इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाली ‘ओल्गा टोकार्कजुक’ किस देश की लेखिका हैं?
(a) पोलैंड की
(b) ऑस्ट्रिया की
(c) रूस की
(d) अमेरिका की
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 10 अक्टूबर, 2019 को स्टॉकहोम स्थित ‘द स्वीडिश एकेडमी द्वारा वर्ष 2018 एवं वर्ष 2019 हेतु साहित्य (Literature) के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2018 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा नहीं की गई थी।
  • वर्ष 2019 हेतु साहित्य का नेाबेल पुरस्कार ऑस्ट्रियाई लेखक ‘पीटर हैंडके’ (Peter Handke) को प्रदान किया जाएगा।
  • उन्हें भाषाई सरलता के साथ मानवीय अनुभवों की परिधि एवं विशिष्टता का अन्वेषण करने के प्रभावशाली कार्य हेतु पुरस्कृत किया जाएगा।
  • वर्ष 2018 हेतु साहित्य के नोबेल पुरस्कार से पोलैंड की लेखिका ओल्गा टोकार्कजुक (Olga Tokarczuk) को पुरस्कृत किया जाएगा।
  • उन्हें अत्यधिक जुनून के साथ जीवन के एक स्वरूप की सीमाओं को लांघने का प्रतिनिधित्व करने वाली एक कथात्मक परिकल्पना हेतु पुरस्कृत किया जाएगा।
  • साहित्य के नोबेल पुरस्कार के इतिहास में टोकार्कजुक 15वीं महिला हैं, जिन्हें यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2018 में उन्हें उनके उपन्यास ‘फ्लाइट्स’ (Flights) के लिए ‘इंटरनेशनल बुकर प्राइज’ से सम्मानित किया गया था।

लेखक-सौरभ मेहरोत्रा

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nobelprize.org/prizes/literature/2018/summary/

https://www.nobelprize.org/prizes/literature/2019/summary/