साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2015

Sahitya Akademi awards-2015

प्रश्न-हिन्दी भाषा का साहित्य अकादेमी पुरस्कार-2015 किसे दिये जाने की घोषणा की गयी है-
(a) रामदरश मिश्र
(b) रामशंकर अवस्थी
(c) ब्रजेंद्र कुमार
(d) ध्यान सिंह
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 17 दिसंबर, 2015 को साहित्य अकादेमी ने 23 भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादेमी पुरस्कार की घोषणा की।
  • छः कविता संग्रह, छः कहानी संग्रह, चार उपन्यास, दो निबंध-संग्रह, दो नाटक, दो समालोचना और एक संस्मरण के लिए साहित्य अकादेमी पुरस्कार घोषित किया गया। बांग्ला का पुरस्कार बाद में घोषित किया जाएगा।
  • कविता संग्रह के लिए पुरस्कृत कवि हैं-रामदरश मिश्र (हिंदी), राम शंकर अवस्थी (संस्कृत), ब्रजेंद्र कुमार ब्रह्म (बोडो), ध्यान सिंह (डोगरी), के.वी. तिरुमलेश (कन्नड़), क्षेत्री राजन (मणिपुरी)।
  • कहानी संग्रह के लिए पुरस्कृत कहानीकार हैं-कुल सेइकिया (असमिया), मनमोहन झा (मैथिली), गुप्त प्रधान (नेपाली), विभूति पट्टनायक (ओडिया), माया राही (सिंधी) और वोल्गा (तेलुगु)।
  • उपन्यास के पुरस्कृत उपन्यासकार हैं-साइरस मिस्त्री (अंग्रेजी), के.आर. मीरा (मलयालम), जसविंदर सिंह (पंजाबी) और मधु आचार्य ‘आशावादी’ (राजस्थानी) हैं।
  • निबंध के लिए पुरस्कृत निबंधकार हैं-रसिक शाह (गुजराती) और ए. माधवन (तमिल)। नाटक के लिए
  • पुरस्कृत नाटकार हैं- उदय भेंब्रे (कोंकणी), रबि लाल टुडू (संथाली)।
  • समालोचना के लिए पुरस्कृत समालोचक हैं- बशीर भद्रवाही (कश्मीरी), शमीम तारिक (उर्दू)। संस्मरण के लिए अरुण खोपकर (मराठी) को पुरस्कृत किया गया।
  • वर्ष 2015 का हिन्दी भाषा का साहित्य अकेदमी पुरस्कार ‘आग की हंसी’ नामक कविता संग्रह के लिये हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कवि रामदरश मिश्र को प्रदान किया गया।
  • उर्दू भाषा का पुरस्कार ‘तसव्वुफ और भक्ति’ (तनदीक और तकाबुली भुतलीया), समालोचना के लिए लेखक शमीम तारिक को प्रदान किया गया।
  • साहित्य अकादेमी भाषा सम्मान- 17 दिसंबर, 2015 को साहित्य अकादेमी ने कालजयी और मध्यकालीन साहित्य (पश्चिम) के क्षेत्र में योगदान हेतु लेखक विद्वान प्रो. श्रीकांत बाहुलकर को भाषा सम्मान प्रदान करने की घोषणा की ।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://sahitya-akademi.gov.in/sahitya-akademi/pdf/sahityaakademiawards2015-h.pdf
http://sahitya-akademi.gov.in/sahitya-akademi/pdf/Press_Release_(Hindi)_BS_17-12-15.pdf
http://www.jansatta.com/rajya/mistry-meera-among-sahitya-akademi-winners-for-2015/55433/
http://hindi.thequint.com/hot-wire/2015/12/17/sahitya-akademi-awards-winners-for-2015-announced
http://indianexpress.com/article/india/india-news-india/sahitya-akademi-lists-2015-winners/