साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार, 2019

प्रश्न-14 जून, 2019 को साहित्य अकादमी द्वारा वार्षिक युवा पुरस्कार की घोषणा की गई। इसमें हिंदी के किस लेखक को इस पुरस्कार हेतु चुना गया?
(a) तनुज सोलंकी
(b) अनुज लुगुन
(c) किरण परयाणी
(d) सागर नाजिर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 14 जून, 2019 को साहित्य अकादमी ने 23 भाषाओं में अपने वार्षिक युवा पुरस्कार, 2019 की घोषणा की।
  • युवा पुरस्कार के लिए 23 लेखकों का चयन किया गया।
  • इसमें कविता की 11 पुस्तकों, कहानी की 6 पुस्तकों, 5 उपन्यासों और 1 साहित्यिक आलोचना की कृति को साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से नवाजा गया है।
  • कविता विधा में जिन रचनाकारों को उनकी कृतियों के लिए पुरस्कार हेतु चुना गया वे इस प्रकार हैं-रूजब मुशाहारी (बोडो), अनुज लुगुन (हिंदी), सागर नाजिर (कश्मीरी), अनुज अकथुट्टु (मलयालम), जितेन ओइनाम्बा (मणिपुरी), सुशील कुमार शिंदे (मराठी) करन बिराहा (नेपाली), युवराज भट्टराई (संस्कृत), गुहिराम किस्क (संताली), किरन परयाणी ‘अनमोल’ (सिंधी) और सबरीनाथन (तमिल)।
  • कहानी विधा में जिन कहानीकारों का पुरस्कार हेतु चयन किया गया उनमें शामिल हैं-
  • संजीव पॉल डेका (असमिया), सुनील कुमार (डोगरी), तनुज सोलंकी (अंग्रेजी), अजय सोनी (गुजराती), हेमंत अइया (कोंकणी) और कीर्ति परिहार (राजस्थानी)।
  • उपन्यास विधा में पुरस्कृत कथाकार हैं-मोमिता (बांग्ला), फकीर (श्रीधर बनवासी जी.सी.) (कोंकणी), यदविंदर सिंह संधू (पंजाबी) गुड्डम मोहन राव (तेलुगु) और सलाम अब्दुस समद (उर्दू)।
  • साहित्यिक आलोचना के लिए शिशिरा बेहेरा (ओडिया) का पुरस्कार हेतु चयन किया गया है।
  • मैथिली भाषा के लिए पुरस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी।
  • ये पुरस्कार किसी लेखक, जिसकी उम्र पुरस्कार वर्ष में 1 जनवरी को 35 वर्ष से कम हो, उसकी प्रकाशित पुस्तक पर दिए जाते हैं।
  • पुरस्कार विजेता को पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्र फलक तथा 50,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=190471
https://www.firstpost.com/india/sahitya-akademi-yuva-puraskar-2019-tanuj-solanki-salman-abdus-samad-win-top-honours-6817571.html