साहित्य अकादमी पुरस्कार

प्रश्न-वर्ष 2014 के लिए पुरस्कार विजेता साहित्यकार और उनकी पुरस्कृत कृतियों का मिलान करें




    साहित्यकार   – कृति

  1. मुनव्वर राणा –     (i) बारिश मेरा घर है
  2. कुमार अनुपम –    (ii) शाहदाबा
  3. रमेश चन्द्र शाह –   (iii) विनायक
  4. शैलेन्द्र सिंह –        (iv) हाशिये पर

विकल्प
1     2     3    4
(a)  (i)   (ii)  (iii)  (iv)
(b) (ii)   (i)  (iv)  (iii)
(c) (ii)   (i)  (iii)  (iv)
(d) (ii)  (iii)  (i)  (iv)
उत्तर(c)
संबंधित तथ्य

  • 19 दिसंबर, 2014 को साहित्य अकादमी द्वारा वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की गई।
  • ये पुरस्कार 22 भाषाओं में प्रकाशित उत्कृष्ट रचनाओं के लिए प्रदान किया गये।
  • वर्ष 2014 में हिन्दी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार कथाकार, कवि, निबंधकार और चिंतक डॉ. रमेशचन्द्र शाह को उनके उपन्यास ‘‘विनायक’’ के लिए दिया गया।
  • डॉ शाह का पहला उपन्यास‘गोबर गणेश’है। इनके अन्य चर्चित उपन्यास‘आखिरी दिन’,‘किस्सा गुलाम’और‘पुनर्वास’हैं।
  • इन्हें वर्ष 2004 में साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा ‘पद्मश्री’ सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • उर्दू भाषा के लिए यह पुरस्कार शायर मुनव्वर राणा को उनके कविता संग्रह‘शाहदाबा’के लिए दिया गया हैं।
  • डोगरी भाषा के लिए शैलेन्द्र सिंह को “हाशिये पर (उपन्यास)” के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया।
  • वर्ष 2014 का हिंदी भाषा के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार कुमार अनुपम को ‘बारिश मेरा घर है’ (काव्य-संग्रह) के लिए दिया गया है।
  • साहित्य अकादमी का औपचारिक उद्घाटन 12 मार्च, 1954 को भारत सरकार द्वारा किया गया था।
  • साहित्य आकादमी साहित्य की राष्ट्रीय संस्था (India National Academy of Letter) है, जों 24  भाषाओं में साहित्यिक गतिविधियों का संचालन करती है।
  • वर्ष 2014 के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 9 मार्च, 2015 को नई दिल्ली में प्रदान किया जायेगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://sahitya-akademi.gov.in/sahitya-akademi/pdf/sahityaakademiawards2014-h.pdf
http://archive.india.gov.in/myindia/padmashri_awards_list1.php?start=630
http://hi.bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%AF_%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%AE%E0%A5%80_%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0