सासाकावा पुरस्कार-2019

Dr P.K. Mishra
प्रश्न-मई, 2019 में संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय ने किसे ‘सासाकावा पुरस्कार 2019’ से सम्मानित किया?
(a) कमल किशोर
(b) डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा
(c) संजीव कुमार जिंदल
(d) डॉ. अशोक कुमार पांडेय
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 16 मई, 2019 को संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम-न्यूनीकरण कार्यालय (यूएनडीआरआर) ने प्रधानमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को सासाकावा पुरस्कार, 2019 से सम्मानित किया।
  • यह पुरस्कार उन्हें आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए प्रदान किया गया है।
  • जिनेवा में आयोजित आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर वैश्विक मंच (GPDRR-Global Plat Form For Disaster Risk Reduction)-2019 के 6वें सत्र के दौरान इस पुरस्कार के लिए उनके नाम की घोषणा की गई।
  • 13-17 मई, 2019 के मध्य जीपीडीआरआर के 6वें सत्र का आयोजन किया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र का सासाकावा पुरस्कार आपदा जोखिम प्रबंधन के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है।
  • 30 वर्ष से भी अधिक समय से यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है, जो निप्पोन फाउंडेशन और यूएनडीआर द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=190028

https://www.timesnownews.com/india/article/united-nations-confers-pm-narendra-modi-s-secretary-pk-mishra-with-prestigious-sasakawa-award/420938