साउथ ईस्ट एशियन राइटर्स अवॉर्ड

J.M. Sali wins the S.E.A. Write Award (Singapore) 2015

प्रश्न-किस प्रसिद्ध तमिल लेखक की अभी हाल में ही साउथ ईस्ट एशियन राइटर्स अवार्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गयी?
(a) जे.एम.साली
(b) डी. सेल्वाराज
(c) जोय डी क्रूज
(d) नान्जिल नाडन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 14 दिसंबर, 2015 को भारतीय मूल के लेखक जे. एम. साली (जमालुद्दीन मोहम्मद साली) को वर्ष 2015 के प्रतिष्ठित साउथ ईस्ट एशियन राइटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
  • साहित्यिक उत्कृष्टता के लिये वार्षिक रूप से प्रदान किए जाने वाले इस ‘एशियन क्षेत्रीय पुरस्कार’ को ‘साउथ ईस्ट एशिया राइट अवॉर्ड’ भी कहा जाता है।
  • यह पुरस्कार वर्ष 1979 में प्रारंभ किया गया था जो कि दक्षिण एशिया के साहित्यकारों (कवि/लेखक) को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
  • दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (ASEAN) के सदस्य देशों के साहित्यकारों को प्रदान किया जाने वाला ये सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार है।
  • जे एम साली तमिल समकालीन साहित्य के उत्कृष्ट साहित्यकार हैं। इनका जन्म वर्ष 1939 में भारत में हुआ था।
  • 25 वर्ष की अवस्था में वर्ष 1964 में ये सिंगापुर आ गये तथा वर्ष 1990 में ये सिंगापुर के नागरिक हो गये।
  • इन्होंने वर्ष 1980-1981 तक चेन्नई में माया यूथ नामक पत्रिका के संपादक का कार्य किया।
  • वर्ष 1983 से 2000 तक सिंगापुर ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन में वरिष्ठ प्रसारण पत्रकार के रूप में कार्य किया।
  • इन्होंने 57 पुस्तकें, 800 नाटक और 400 से अधिक लघुकथाएं लिखी हैं।
  • इनकी प्रसिद्ध पुस्तकों में वेल्लई कोडुगल (सफेद रेखा), अलैगल पेसुगिनराना (हवाओं की आवाज) आदि प्रमुख हैं।
  • इनकी पुस्तकें विभिन्न भारतीय एवं विदेशी विश्वविद्यालयों में तमिल साहित्य के पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं।
  • ज्ञातव्य है कि सिंगापुर की सरकार द्वारा इन्हें प्रतिष्ठित सांस्कृतिक पदक (Cultural Medallion Award) से सम्मानित किया जा चुका है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://bookcouncil.sg/images/uploads/awards/SEA_Write_Award_2015_Official_Press_Release_-_JM_Sali.pdf