सरकारी स्कूलों में लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण अनिवार्य

self defence training to girl

प्रश्न-सरकारी स्कूल में लड़कियों के लिए अनिवार्य आत्मरक्षा प्रशिक्षण के संबंध में निम्नलिखित तथ्यों पर विचार कीजिए-
(1) सरकारी स्कूलों में समग्र शिक्षा योजना के तहत लड़कियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
(2) छठीं से 12वीं कक्षा की लड़कियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
(3) इसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भी शामिल है, जो वंचित समूहों के लिए आवासीय विद्यालय है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा कथन सही है?
(a) 1 और 3
(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • जून, 2019 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने सरकारी स्कूलों में लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया है।
  • आत्मरक्षा प्रशिक्षण समग्र शिक्षा योजना के तहत आता है।
  • उल्लेखनीय है कि स्कूली शिक्षा के लिए एक एकीकृत योजना ‘समग्र शिक्षा’ स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा शुरू की गई थी।
  • समग्र शिक्षा योजना शैक्षणिक वर्ष 2018-19 से प्रभावी हुई।
  • लड़कियों और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी।
  • इसके तहत सरकारी स्कूलों में छठीं से 12वीं कक्षा की लड़कियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए इस योजना के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को भी शामिल किया गया है।
  • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय वंचित समूहों के लिए आवासीय विद्यालय है।
  • यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 महीने के लिए होगा।
  • इसके लिए राज्यों को निर्भया कोष के माध्यम से महिला और बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार या अन्य राज्य सरकार की योजनाओें के तहत तीन महीने के लिए 3000 रु. प्रति स्कूल प्रतिमाह की धनराशि प्रदान की जाएगी।

लेखक-राहुल त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.indiatoday.in/education-today/news/story/government-schools-to-introduce-self-defense-training-programmes-for-girls-1555894-2019-06-25
http://samagra.mhrd.gov.in/features.html
https://www.indiatvnews.com/news/india-self-defence-training-provided-girls-hrd-minister-529832