प्रश्न-हाल ही में किस देश ने समुद्री मार्ग से हज यात्रा का विकल्प शुरू करने के भारत के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की?
(a) संयुक्त अरब अमीरात
(b) बहरीन
(c) सऊदी अरब
(d) कुवैत
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 8 जनवरी, 2018 को सऊदी अरब ने समुद्र मार्ग से हज यात्रा का विकल्प शुरू करने पर भारत के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।
- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सऊदी अरब के हज और उमराह (Umrah) मंत्री मोहम्मद सालेह बिन ताहिर बेंटन के साथ द्विपक्षीय वार्षिक हज समझौते, 2018 पर मक्का में हस्ताक्षर किए।
- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के अनुसार यह सेवा शीघ्र ही शुरू होगी।
- इस वर्ष से भारत से पहली बार मुस्लिम महिलाएं मेहरम अर्थात पुरुष साथी के बिना हज पर जा सकेंगी।
- इन महिलाओं के लिए परिवहन और ठहरने की व्यवस्था अलग से की गई है।
- इन महिलाओं की सहायता हेतु महिला हज सहायकों की नियुक्ति की जाएगी।
- वर्ष 1995 में मुंबई और जद्दाह के बीच समुद्र मार्ग से हज यात्रा बंद कर दी गई थी।
संबंधित लिंक
http://www.pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1515940