सभी पाकिस्तानी वस्तुओं पर 200% शुल्क

प्रश्न-सभी पाकिस्तानी वस्तुओं पर 200% शुल्क लगाने के प्रस्ताव पर राज्य सभा द्वारा स्वीकृति के संदर्भ में निम्नलिखित में कौन-सा तथ्य सही है?
(a) इसके लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया
(b) इसके संदर्भ में सर्वप्रथम 15 फरवरी, 2019 को सुरक्षा पर केंद्रीय कैबिनेट कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया
(c) इसके साथ उस बैठक में पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा भी छीन लिया गया था।
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 8 जुलाई, 2019 को राज्य सभा ने पाकिस्तान से आयात होने वाली सभी वस्तुओं पर 200% शुल्क लगाने के प्रस्ताव को पारित कर दिया है।
  • इस प्रस्ताव को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने पेश किया था।
  • इसके लिए राज्य सभा ने सीमा शुल्क अधिनियम (सीटीए), 1975 की पहली अनुसूची में संशोधन को स्वीकृति दी।
  • उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा में आतंकी हमले के बाद 15 फरवरी, 2019 को सुरक्षा पर कैबिनेट समिति की बैठक हुई थी।
  • बैठक में पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा समाप्त कर दिया गया था।
  • जिसके बाद 16 फरवरी, 2019 से पाकिस्तानी वस्तुओं पर 200% कस्टम शुल्क लगाने की अधिसूचना जारी की गई थी।
  • दालें, बोरिक एसिड और नैदानिक व प्रयोगशाला अभिकर्मकों पर भी आधार सीमा शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
  • सीमा शुल्क बढ़ाकर दालों पर 40% से 50%, बोरिक अम्ल पर 17.5% से 27.5% और नैदानिक वस्तुओं पर 20% से 30% कर दिया गया है।
  • मोस्ट फेवर्ड नेशन
  • मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा विश्व व्यापार संगठन के जनरल एग्रीमेंट ऑन टैरिफ एंड ट्रेड (GATT) के तहत किसी अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक साझेदार को दिया जाता है।

लेखक-राहुल त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/news/economy/foreign-trade/rs-passes-resolution-slapping-200-duty-on-pakistani-goods/articleshow/70128403.cms