सबसे पुराने गैलेक्सी प्रोटोक्लस्टर की खोज

Astronomers Discover the Oldest Galaxy Protocluster
प्रश्न-हाल ही में खगोलविदों ने अब तक के सबसे पुराने गैलेक्सी प्रोटोक्लस्टर की खोज की है, जो कि पृथ्वी से______अरब प्रकाशवर्ष दूर है।
रिक्त स्थान में निम्नलिखित में से उचित संख्या है-
(a) 11
(b) 12
(c) 10
(d) 13
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • सितंबर, 2019 में खगोलविदों ने सबसे पुराने प्रोटोगैलेक्सी क्लस्टर की खोज की।
  • यह प्रारंभिक आकाश गंगा गुच्छ (Protogalaxy Cluster) पृथ्वी से 13 अरब प्रकाश वर्ष (13 Billion Light Ears) की दूरी पर स्थित है।
  • ज्ञातव्य हो कि प्रकाश द्वारा 1 वर्ष में तय की गई दूरी एक प्रकाशवर्ष कहलाती है।
  • इस खोज का श्रेय जापान की राष्ट्रीय खगोलीय वेधशाला और इंपीरियल कॉलेज लंदन के अनुसंधानकर्ताओं की टीम को जाता है।
  • इस टीम का नेतृत्व जापान की राष्ट्रीय खगोलीय वेधशाला (National Astronomical Observatory of Japan) के यूची हरिकेन (Yuichi Harikane) ने किया था।
  • प्रारंभिक आकाश गंगा गुच्छ (Protogalaxy Cluster) एक अति दुर्लभ प्रणाली (A rare speical System) को प्रदर्शित करता है और वर्तमान में खोजी गई इस प्रणाली में 12 आकाश गंगाएं (Galaxies) हैं।
  • अनुसंधानकर्ताओं ने इसके अध्ययन हेतु हवाई द्वीप में स्थित सुबारू दूरबीन के वृहत दृश्य क्षेत्र का उपयोग करके आकाश के एक बड़े क्षेत्र का नक्शा तैयार किया।
  • इस खोज से यह सिद्ध होता है कि बड़ी ब्रह्मंडीय संरचनाएं ब्रह्मांड में प्रारंभिक काल में भी थीं।

लेखक-राजेश कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.sci-news.com/astronomy/galaxy-protocluster-z66od-07645.html

https://www.sciencedaily.com/releases/2019/09/190927074941.htm

http://www.astronomy.com/news/2019/09/the-oldest-discovered-cluster-of-galaxies-is-revealing-the-early-universe

https://www.firstpost.com/tech/science/astronomers-discover-oldest-galaxy-cluster-that-is-formed-out-of-12-galaxies-7424941.html