सफेद पानी में राफ्टिंग अभियान ‘रुद्रशिला’

प्रश्न-11 सितंबर, 2019 को मेजर जनरल टी.के. आइच ने जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन से सफेद पानी में राफ्टिंग अभियान ‘रुद्रशिला’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान दल का नेतृत्व किसके द्वारा किया जा रहा है?
(a) मेजर सुधीर पचौरी
(b) मेजर सतविंदर सिंह
(c) मेजर रविकांत गौरव
(d) मेजर शशिकांत राय
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 11 सितंबर, 2019 को मेजर जनरल टी.के. आइच ने जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन से सफेद पानी में राफ्टिंग अभियान ‘रुद्रशिला’ को झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • कालीधर बटालियन की ओर से यह अभियान बैटल एक्स डिवीजन के तत्वावधान में संचालित है।
  • इस अभियान दल में 2 अधिकारी 4 जूनियर कमीशंड ऑफिसर और 18 जवान शामिल हैं।
  • अभियान दल का नेतृत्व मेजर रविकांत गौरव द्वारा किया जा रहा है।
  • यह अभियान रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश तक (कुल 140 किमी. की दूरी) की यात्रा करेगा।
  • यह 1 से 4 अक्टूबर, 2019 तक संचालित होगा।
  • उल्लेखनीय है कि इस अभियान का आयोजन कालीधर बटालियन के 75 वें स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया है।
  • इस अभियान का नामकरण ‘रुद्रशिला’ उत्तराखंड की पहाड़ियों में अवस्थित गंगा नदी के सहायक नदी रुद्र प्रयाग के नाम पर किया गया है।
  • कालीधर बटालियन की स्थापना 1 नवंबर, 1943 को की गई थी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=193149