सखारोव पुरस्कार-2019

Sakharov Prize 2019

प्रश्न-24 अक्टूबर, 2019 को किसे वर्ष 2019 के सखारोव पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) ओलेग सेंटसोव
(b) राइफ बदावी
(c) इल्हाम तोहती
(d) गुइलेर्मो फारिनस
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 24 अक्टूबर, 2019 को यूरोपीय संसद द्वारा विचारों की स्वतंत्रता के लिए प्रदान किए जाने वाले सखारोव पुरस्कार, 2019 की घोषणा की गई।
  • वर्ष 2019 का यह पुरस्कार जेल में बंद चीनी के प्रसिद्ध उइगर अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार रक्षक एवं अर्थशास्त्र के प्रोफेसर इल्हाम तोहती (Ilham Tohti) को प्रदान किया जाएगा।
  • इल्हाम तोहती बीजिंग विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर थे।
  • उन्हें वर्ष 2014 में चीनी सरकार द्वारा आजीवन कारावास की सजा दी गई थी।
  • उन्होंने लगभग 20 वर्ष तक उइगर अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कार्य किया है।
  • उल्लेखनीय है कि उन्हें सितंबर, 2019 में यूरोप के शीर्ष मानवाधिकार पुरस्कार ‘वाक्लाव हावेल प्राइज’ से भी सम्मानित किया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि सखारोव पुरस्कार सोवियत भौतिक शास्त्री आंद्रे सखोराव की स्मृति में वर्ष 1988 में स्थापित हुआ था।
  • इस पुरस्कार के तहत 50 हजार यूरो की राशि प्रदान की जाती है।
  • यह पुरस्कार मानवाधिकारों तथा मौलिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों के तहत संबंधित व्यक्ति या संस्था को प्रदान किया जाता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.dw.com/en/uighur-activist-ilham-tohti-wins-eus-sakharov-prize/a-50959798
https://www.europarl.europa.eu/news/en/press-room/20191008IPR63719/sakharov-prize-2019-meps-choose-the-finalists
https://www.doclisboa.org/2019/en/they-defend-our-freedoms-30-years-of-the-sakharov-prize/