सखारोव पुरस्कार, 2018

Oleg Sentsov awarded the 2018 Sakharov Prize

प्रश्न-हाल ही में किसे वर्ष 2018 के सखारोव पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) इसरो
(b) मुस्तफा यझेमिलवे
(c) रईफ बदावी
(d) ओलेग सेंटसोव
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 25 अक्टूबर, 2018 को यूरोपीय संसद द्वारा विचारों की स्वतंत्रता के लिए प्रदान किए जाने वाले सखारोव पुरस्कार, 2018 की घोषणा की गई।
  • वर्ष 2018 के लिए यह पुरस्कार जेल में बंद यूक्रेनी फिल्म निर्माता ओलेग सेंटसोव (Oleg Sentsov) को प्रदान किया जाएगा।


  • 50 हजार यूरो की धनराशि वाला यह पुरस्कार 12 दिसंबर, 2018 को स्ट्रॉसबर्ग, फ्रांस में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदान किया जाएगा।
  • इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1988 में हुई थी।
  • यह पुरस्कार मानवाधिकारों तथा मौलिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों के तहत संबंधित व्यक्ति या संस्था को प्रदान किया जाता है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2017 का यह पुरस्कार वेनेजुएला के लोकतांत्रिक विपक्ष को प्रदान किया गया था।

लेखक – विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://www.europarl.europa.eu/news/es/press-room/20181023IPR17126/oleg-sentsov-awarded-the-2018-sakharov-prize