सऊदी अरब

Saudi women are voting and running for office for the first time

प्रश्न-हाल ही में किस देश ने महिलाओं को पहली बार मत देने का अधिकार प्रदान किया है?
(a) ओमान
(b) ईरान
(c) तुर्की
(d) सऊदी अरब
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • एक प्रगतिशील कदम उठाते हुए सऊदी अरब के शाह सलमान ने दिसंबर 2015 में होने वाले नगरपालिका चुनाव में महिलाओं को मत देने एवं चुनाव लड़ने का अधिकर दिया।
  • यह पहली बार है जब सऊदी अरब में महिलाओं को चुनाव में भागीदारी का अधिकार मिला।
  • ध्यातव्य है कि वर्ष 2011 के नगर पालिका चुनावों के पूर्व सऊदी अरब की महिलाओं ने अभियान चलाकर चुनाव में भागीदारी के अधिकार की मांग की थी।
  • वर्ष 2011 के चुनावों के तुरंत पूर्व सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज ने यह घोषणा की कि, महिलाओं को वर्ष 2015 के नगर पालिका चुनावों से मत देने एवं प्रत्याशी के रूप में भाग लेने का अधिकार होगा।
  • वर्तमान शाह सलमान ने अपने भाई पूर्व शाह अब्दुल अजीज की वर्ष 2011 में की गई इस घोषणा को ध्यान में रखते हुए, वर्ष 2015 के नगरपालिका चुनावों में महिलाओं को भागीदारी का अधिकार दिया।
  • दिसंबर 2015 में होने वाले इन चुनावों के लिए मतदाता पंजीकरण 22 अगस्त 2015 को तथा प्रत्याशी पंजीकरण 30 अगस्त 2015 को प्रारंभ हुआ।
  • दिसंबर 2015 में होने वाले इन नगरपालिका चुनावों में 70 महिलाओं ने चुनाव लड़ने के लिए पंजीकरण कराया था।
  • वर्ष 2015 के नगरपालिका चुनाव में नगरपालिका परिषद की दो तिहाई सीटों के लिए मतदान होंगे जबकि शेष एक तिहाई सीटों पर कर्मचारियों की नियुक्ति सऊदी अरब के शाह द्वारा की जाती है।
  • महिलाओं को अभी केवल नगरपालिका चुनावों में भाग लेने का अधिकार दिया गया है।
  • ध्यातव्य है कि वर्तमान में सऊदी अरब की शूरा काउंसिल का एक चौथाई स्थान महिलाओं के पास है, किंतु इन महिलाओं का निर्वाचन नहीं होता, इनकी नियुक्ति शाह द्वारा की जाती है। इन महिलाओं को किसी नियम के लिए प्रस्ताव करने का अधिकार है किंतु ये उन्हें पारित नहीं करा सकती हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.washingtonpost.com/world/middle_east/saudi-women-are-voting-and-running-for-office-for-the-first-time-ever/2015/12/09/2d420044-9e49-11e5-a3c5-c77f2cc5a43c_story.html
http://www.bbc.com/news/world-middle-east-34947039
http://www.aljazeera.com/news/2015/11/saudi-women-campaigning-polls-time-151129160214419.html