संयुक्त सैन्य अभ्यास सम्प्रीति (SAMPRITI) – 2019

प्रश्न-2-15 मार्च, 2019 के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सम्प्रीति- 2019’ किन देशों की सेनाओं के बीच आयोजित किया जाएगा?
(a) भारत एवं श्रीलंका
(b) भारत एवं बांग्लादेश
(c) भारत एवं रूस
(d) भारत एवं थाइलैंड
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 2-15 मार्च, 2019 के मध्य भारत एवं बांग्लादेश की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सम्प्रीति’ (SAMPRITI – 2019) तंगेल, बांग्लादेश में आयोजित किया जाएगा।
  • यह इस अभ्यास का आठवां संस्करण है
  • इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य भारत और बांग्लादेश की सेनाओं के बीच पारस्परिक सहयोग के पहलुओं को मजबूत बनाना और उनका विस्तार करना है।
  • साथ ही संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के अंतर्गत विद्रोही और आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए मिलकर कार्य करना है।
  • सामरिक स्तर के संचालन में एक-दूसरे को समझने के अलावा, दोनों देशों के बीच सैन्य विश्वास और सहयोग को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक सांस्कृतिक समझ के लिए भी जोर दिया जाएगा।

लेखक – विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=188952
http://www.newsonair.com/News?title=India-Bangladesh-joint-military-exercise-%26%2339%3BSampriti-2019%26%2339%3B-in-Tangail&id=360308