संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति-2019’

Exercise Mitra Shakti -VII2019
प्रश्न-1 दिसंबर, 2019 को 7वें भारत-श्रीलंका संयुक्त अभ्यास ‘मित्र शक्ति-2019’ का शुभारंभ कहां किया गया?
(a) पुणे
(b) ग्वालियर
(c) पिथौरागढ़
(d) जैसलमेर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 1 दिसंबर, 2019 को 7वें भारत-श्रीलंका संयुक्त अभ्यास ‘मित्र शक्ति-2019’ (Mitra Shakti-2019) का शुभारंभ औंध सैन्य स्टेशन, पुणे (महाराष्ट्र) में किया गया।
  • इसका आयोजन 1-14 दिसंबर, 2019 तक किया जाएगा।
  • इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य परिचालन क्षमता को बढ़ाना, साकारात्मक संबंधों का निर्माण और बढ़ावा देना है।
  • इस अभ्यास का प्राथमिक फोकस फील्ड क्राफ्ट, बैटल ड्रिल्स और प्रक्रियाओं के साथ ही निर्बाध अंतर सक्रियता के साथ संयुक्त रूप से काम करने की क्षमता पर भी रहेगा।
  • इसका आयोजन वर्ष 2012 से किया जा रहा है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=195248

http://www.uniindia.com/india-sri-lanka-joint-training-exercise-mitra-shakti-2019-to-be-held-in-pune/west/news/1802851.html