संयुक्त सैन्य अभ्यास धर्म गार्डियन, 2018

Indo-Japan Joint Exercise Dharma Guardian- 2018

प्रश्न-1 नवंबर से 14 नवंबर, 2018 के मध्य किन देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’, 2018  का आयोजन किया जाएगा?
(a) भारत-इस्राइल
(b) भारत-जापान
(c) भारत-मलेशिया
(d) भारत-ऑस्ट्रेलिया
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 1 नवंबर से 14 नवंबर, 2018 के मध्य भारत एवं जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन, 2018’ का आयोजन किया जाएगा।
  • इसका आयोजन वैरेंटे (मिजोरम) में स्थित काउंटर इन्सर्जेंसी वारफेयर स्कूल में किया जाएगा।
  • इस सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स भाग लेंगे।




  • जिसमें भारतीय दल का प्रतिनिधित्व 6/1 गोरखा रायफल्स और जापानी दल का प्रतिनिधित्व जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स की 32 इन्फैंट्री रेजीमेंट करेगी।
  • ‘धर्म गार्डियन, 2018’ दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग सहित सामरिक संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
  • इस 14 दिवसीय सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों देशों के रक्षा बलों के बीच अंतर-परिचालन पर विशेष बल दिया जाएगा।
  • दोनों पक्ष शहरों में युद्ध जैसी स्थिति बनने पर संभावित खतरों के निराकरण के लिए अनगिनत सामरिक सैन्य अभ्यास के लिए संयुक्त रूप से प्रशिक्षण की व्यवस्था एवं योजना बनाने के साथ-साथ उनका समुचित कार्यान्वयन भी करेंगे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=184255
http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1550037