संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्यूवरिन, 2019’

Indo Maldives joint Ex Ekuverin – 19

प्रश्न-7-20 अक्टूबर, 2019 के मध्य भारत एवं मालदीव के बीच 10वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्यूवरिन, 2019’ कहां आयोजित किया जा रहा है?
(a) बेलगावी
(b) पुणे
(c) त्रिवेंद्रम
(d) ग्वालियर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 7-20 अक्टूबर, 2019 के मध्य भारत एवं मालदीव के बीच 10वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्यूवरिन’ (EKUVERIN), 2019 औंध मिलिट्री स्टेशन, पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित किया जा रहा है।
  • यह 14 दिवसीय अभ्यास भारतीय सेना एवं मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) के मध्य वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
  • जिसका आयोजन वर्ष 2009 से भारत एवं मालदीव में बारी-बारी से किया जाता है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र की व्यवस्था के अनुरूप एक अर्द्ध-शहरी वातावरण में उग्रवाद रोधी और आतंकवाद निरोधी अभियानों को अंजाम देने के लिए दोनों सेनाओं के बीच सक्रियता बढ़ाना है।
  • धिवेही भाषा में ‘एक्यूवरिन’ का अर्थ ‘मित्र’ होता है।
  • गत वर्ष यह अभ्यास मालदीव के माफिलाफुसी स्थित नार्दर्न एरिया हेडक्वार्टर में आयोजित किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=193610