संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) उत्सर्जन अंतराल रिपोर्ट-2019

Emissions Gap Report 2019
प्रश्न-हाल ही में प्रकाशित संयुक्त पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) उत्सर्जन अंतराल रिपोर्ट-2019 के अनुसार, वर्ष 2100 तक पृथ्वी का औसत तापमान पूर्व औद्योगीकरण के स्तर से कितना अधिक बढ़ जाएगा?
(a) 2 oC
(b) 1.5 oC
(c) 3.2 oC
(d) 4 oC
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 26 नवंबर, 2019 को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) उत्सर्जन अंतराल रिपोर्ट-2019 प्रकाशित की गई।
  • इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2020 तक वैश्विक तापमान, पूर्व औद्योगिक स्तर के तापमान से 3.2oC अधिक हो जाएगा।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, यदि पेरिस जलवायु समझौते में निर्धारित किए गए 2030 तक वैश्विक तापमान के 1.5oC के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में प्रतिवर्ष 7.6 प्रतिशत की कमी लानी होगी।
  • ज्ञातव्य हो कि UNEP की उत्सर्जन अंतराल रिपोर्ट-2019, स्पेन में 2 दिसंबर, 2019 से शुरू होने वाले जलवायु सम्मेलन (COP-25) से ठीक पहले प्रकाशित हुई है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दशक (2010 से अब तक) के दौरान ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में सर्वाधिक अंशदान ऊर्जा क्षेत्र एवं इसके तहत जीवाश्म ईंधनों के उत्सर्जन से आता है।

लेखक-पंकज पाण्डेय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.unenvironment.org/resources/emissions-gap-report-2019

https://www.unenvironment.org/news-and-stories/story/10-things-know-about-emissions-gap-2019