संतोकाबा मानवतावादी पुरस्कार, 2018

प्रश्न-हाल ही में किसे ‘संतोकाबा मानवतावादी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया?
(a) डॉ. मनमोहन सिंह
(b) डॉ. अरविंद पनगढ़िया
(c) कैलाश सत्यार्थी
(d) प्रो. जे.एस. राजपूत
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 30 मई, 2018 को शांति के नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को ‘संतोकाबा मानवतावादी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • उन्हें यह पुरस्कार समाज के सुधार में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार रामकृष्ण फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार के तहत 1 करोड़ रुपये की राशि और ट्रॉफी प्रदान की जाती है।
  • इससे पूर्व इस पुरस्कार से सम्मानित हो चुके प्रमुख हस्तियों में रतन टाटा, तिब्बती धर्मगुरू दलाईलामा, सुधा मूर्ति, डॉ. एस. स्वामीनाथन, सैम पित्रौदा और वर्गीज कुरियन शामिल हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.business-standard.com/article/news-ians/satyarthi-given-santokba-humanitarian-award-118053001521_1.html