प्रश्न-14 दिसंबर, 2018 को प्रसिद्ध पार्श्व गायक अरिजीत सिंह और शान को ‘संगीत महासम्मान अवॉर्ड 2018’ प्रदान किया गया। यह अवॉर्ड, किस राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है?
(a) महाराष्ट्र
(b) पश्चिम बंगाल
(c) राजस्थान
(d) मध्य प्रदेश
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 14 दिसंबर, 2018 को प्रसिद्ध पार्श्वगायक अरिजीत सिंह और शान को ‘संगीत महासम्मान अवॉर्ड’ प्रदान किया गया।
- यह पुरस्कार पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।
- इसके अलावा प्रसिद्ध बंगाली सिंगर रूपंकर बागची, राघब चट्टोपाध्याय, मनोमॉय भट्टाचार्य, सायकत मित्रा, प्रतीक चौधरी और संगीत निर्देशक देबोज्योति मिश्रा को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
संबंधित लिंक…