श्रीलंका में महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय केंद्र का उद्घाटन

Mahatma Gandhi International Centre in Matale inaugurated

प्रश्न-22 नवंबर, 2015 को श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेना के द्वारा श्रीलंका के किस स्थान पर महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय केंद्र का उद्घाटन किया गया?
(a) कैंडी
(b) कोलम्बो
(c) मटाले
(d) जाफना
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 22 नवम्बर, 2015 को श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेना द्वारा मटाले (श्रीलंका) में महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय केंद्र का उद्घाटन किया गया।
  • समारोह में श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त वाई.के.सिन्हा भी उपस्थित थे।
  • यह केंद्र महात्मा गांधी के अहिंसा के उपदेशों तथा वर्तमान विश्व में उसकी सार्थकता तथा मानवता के प्रति योगदान को समर्पित है।
  • इस केंद्र के निर्माण का निधियन ‘भारत श्रीलंका विकास सहयोग’ के अंतर्गत किया गया।
  • केंद्र के निर्माण में 8 करोड़ 86 लाख श्रीलंकाई रुपये का व्यय हुआ।
  • 1927 में गांधी जी ने मटाले की यात्रा की थी।
  • यह केंद्र विभिन्न समुदायों तथा सांस्कृतिक विभाजन के मध्य सौहार्द का प्रसार करेगा।
  • केंद्र के अंतर्गत प्रेक्षागृह, पुस्तकालय, चिंतन केंद्र तथा सभागृह होगा।
  • केंद्र के अंतर्गत योग, चिंतन तथा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां, संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.hcicolombo.org/press.php?id=561
https://www.facebook.com/IndiaInSriLanka/posts/840783866038793
http://www.news.lk/news/politics/item/10976-mahatma-gandhi-international-centre-in-matale-inaugurated
http://www.thehindu.com/news/international/gandhi-centres-opening-heals-old-wounds-in-sri-lanka/article7909364.ece