श्रीदेवी

प्रश्न-हाल ही में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया। वह किस पुरस्कार से सम्मानित थीं-
(a) पद्मभूषण
(b) पद्मश्री
(c) यश भारती
(d) यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 24 फरवरी, 2018 को प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई (यूएई) में निधन हो गया। वह 54 वर्ष की थीं।
  • उनके बचपन का नाम श्री अम्मा यंगेर अय्यपन था।
  • उन्होंने बतौर मुख्य कलाकार फिल्म ‘सोलवां सावन’ से अपने हिन्दी फिल्म करियर की शुरूआत की थी।
  • वह हिंदी के अलावा तेलगू, तमिल, कन्नड़ और मलयाली फिल्मों में भी काम की थीं।
  • उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘चांदनी’, ‘लम्हे’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘नगीना’, ‘चालबाज’, ‘हिम्मतवाला’, ‘तोहफा’, और ‘मवाली’ आदि हैं।
  • एक लंबे अंतरराल के बाद उन्होंने वर्ष 2012 में फिल्म ‘इंग्लिश-विंग्लिश’ से बॉलीवुड में पुनः प्रवेश किया।
  • वर्ष 2017 में उनकी फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म ‘मॉम’ रिलीज हुई थी।
  • वर्ष 2013 में उन्हें केंद्र सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

संबंधित लिंक
http://variety.com/2018/film/global/sridevi-bollywood-actress-dead-dies-1202709919/
https://en.wikipedia.org/wiki/Sridevi