शिन्यू मैत्री अभ्यास, 2019

shinyuu maitri exercise 2019
प्रश्न-17-23 अक्टूबर, 2019 के मध्य किन देशों की वायु सेनाओं के मध्य द्विपक्षीय वायु सैन्य अभ्यास ‘शिन्यू मैत्री-2019’ का आयोजन किया जा रहा है?
(a) भारत एवं जापान
(b) भारत एवं इस्राइल
(c) भारत एवं रूस
(d) भारत एवं बांग्लादेश
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 17-23 अक्टूबर, 2019 के मध्य भारत एवं जापान की वायु सेनाओं के मध्य द्विपक्षीय वायु सैन्य अभ्यास ‘शिन्यू मैत्री (SHINYUU Maitri), 2019 वायु सेना स्टेशन, अर्जन सिंह पानागढ़ (पश्चिम बंगाल) में आयोजित किया जा रहा है।
  • इस वायु सैन्य अभ्यास में भारतीय वायु सेना के विशेष संचालन स्क्वाड्रन के C-130J एयरक्राप्ट और जापानी वायु सेल्फ डिफेंस फोर्स (JASDF) के सामरिक एयरलिफ्ट स्क्वाड्रन के C-130H विमान भाग ले रहे हैं।
  • इस अभ्यास का फोकस दोनों बलों के बीच संयुक्त गतिशीलता (Joint Mobility) और सामरिक अंतरसंचालनता (Tactical Interoperability) को बढ़ाने पर रहेगा।
  • गत वर्ष (2018 में) इस अभ्यास का आयोजन वायु सेना स्टेशन, आगरा में किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.firstpost.com/india/indian-air-force-to-begin-joint-military-exercise-shinyuu-maitri-with-japanese-counterpart-in-west-bengal-today-7511211.html

https://www.business-standard.com/article/news-ani/india-japan-to-begin-joint-air-force-exercise-shinyuu-maitri-from-oct-17-in-wb-119101501218_1.html