वैश्विक शांति सूचकांक, 2019

प्रश्न-12 जून, 2019 को इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा वैश्विक शांति सूचकांक, 2019 जारी किया गया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस सूचकांक में डेनमार्क को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
(ii) इस सूचकांक में भारत को 141वां स्थान प्राप्त हुआ है।
(iii) इस सूचकांक में कुल 163 देशों को शामिल किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से/सा कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii)
(c) केवल (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 12 जून, 2019 को इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा ‘वैश्विक शांति सूचकांक’ (Global Peace Index), 2019 जारी किया गया।
  • यह इस सूचकांक का 13वां संस्करण है।
  • वर्ष 2019 के वैश्विक शांति सूचकांक का मुख्य विषय (Theme) है-‘एक जटिल विश्व में शांति का मापन’ (Measuring Peace in a Complex World)।
  • वर्ष 2019 के इस सूचकांक में विश्व के 163 स्वतंत्र देशों/क्षेत्रों को उनकी शांति के स्तर के अनुसार रैंकिंग प्रदान की गई है।
  • इन सूचकांक में विश्व की लगभग 99.7 प्रतिशत जनसंख्या के शांति के स्तर का मापन 23 गुणात्मक एवं मात्रात्मक संकेतकों के आधार पर किया जाता है।
  • इन 23 संकेतकों को जिन तीन विस्तृत विषयों के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है, वे निम्न हैं-

(i) समाज में बचाव एवं सुरक्षा का स्तर,
(ii) घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का विस्तार और
(iii) सैन्यीकरण का स्तर।

  • वैश्विक शांति सूचकांक, 2019 के परिणाम दर्शाते हैं कि विगत एक वर्ष के दौरान विश्व में शांति के स्तर में-0.09 प्रतिशत की दर से सुधार हुआ है।
  • इस दौरान 86 देशों के शांति के स्तर में बढ़ोत्तरी, जबकि 76 देशों के शांति के स्तर में गिरावट दर्ज की गई।
  • इस सूचकांक के अनुसार, यूरोप विश्व का सर्वाधिक शांति पूर्ण क्षेत्र है।
  • जबकि मध्य-पूर्व एवं उत्तरी अफ्रीका (Middle East & North Africa) विश्व का सर्वाधिक अशांत क्षेत्र है।
  • वर्ष 2008 से अब तक वैश्विक शांति के स्तर में 3.78 प्रतिशत की दर से गिरावट दर्ज की गई है।
  • इस दौरान 81 देशों के शांति के स्तर में गिरावट, जबकि 81 देशों के शांति के स्तर में सुधार हुआ है।
  • वर्ष 2018 में हिंसा के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था को कुल 14.1 ट्रिलियन (क्रय शक्ति समता (PPP) के संदर्भ में) का नुकसान हुआ जो वैश्विक जीडीपी का 11.2 प्रतिशत रहा है।
  • वैश्विक शांति सूचकांक, 2019 के अनुसार, 163 देशों में न्यूनतम 1.072 स्कोर के साथ आइसलैंड विश्व का सर्वाधिक शांतिमय देश है।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 से लगातार आइसलैंड इस सूचकांक में सर्वोच्च स्थान पर कायम है।
  • आइसलैंड के पश्चात सर्वाधिक शांत 4 देशों का क्रम इस प्रकार है-2. न्यूजीलैंड (स्कोर-1.221), 3. पुर्तगाल (स्कोर-1.274), 4. ऑस्ट्रिया (स्कोर-1.291), 5. डेनमार्क (स्कोर-1.316)।
  • अफगानिस्तान (3.574 स्कोर के साथ 163वां स्थान) विश्व का सर्वाधिक अशांत देश है।
  • अफगानिस्तान के पश्चात सर्वाधिक अशांत 4 देशों का क्रम इस प्रकार है-
  • 162 सीरिया (स्कोर-3.566), 161. दक्षिण सूडान (स्कोर-3.526), 160. यमन (स्कोर-3.412), 159. इराक (स्कोर-3.369)
  • वैश्विक शांति सूचकांक, 2019 में भारत को 163 देशों की सूची में 141 वां (स्कोर-2.605) स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि गत वर्ष वह 136वें स्थान पर था।
  • भारत के पड़ोसी देशों में भूटान 15वें (स्कोर-1.506), श्रीलंका 72वें (स्कोर-1.986), नेपाल 76वें (स्कोर-2.003), पाकिस्तान 153वें (स्कोर-3.072) तथा बांग्लादेश 101वें (स्कोर-2.128) स्थान पर रहा।
  • इस सूचकांक में विश्व के अन्य प्रमुख देशों में जापान 9वें यूनाइटेड किंगडम 45वें, यूएसए 128वें, ब्राजील 116वें, तथा दक्षिण अफ्रीका 127वें स्थान पर रहा।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
http://visionofhumanity.org/app/uploads/2019/06/GPI-2019web003.pdf