वैश्विक पर्यावरण दृष्टिकोण (GEO-6) क्षेत्रीय आकलन

Global Environmental Outlook (GEO-6): Regional Assessments

प्रश्न-19 मई, 2016 को निम्नलिखित में से किसके द्वारा ‘वैश्विक पर्यावरण दृष्टिकोण (GEO-6): क्षेत्रीय आकलन’ जारी किया गया?
(a) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
(b) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
(c) विश्व बैंक
(d) विश्व आर्थिक मंच
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 19 मई, 2016 को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा ‘वैश्विक पर्यावरण दृष्टिकोण (GEO-6) क्षेत्रीय आकलन’ जारी किया गया।
  • 6 अलग रिपोर्टों में दुनिया के 6 क्षेत्रों- समस्त यूरोपीय क्षेत्र, उत्तरी अमेरिका, एशिया एवं प्रशांत, पश्चिम एशिया, लैटिन अमेरिका एवं कैरीबिया और अफ्रीका में से प्रत्येक को प्रभावित करने वाले पर्यावरणीय मुद्दों का विस्तृत परीक्षण प्रस्तुत किया गया है।
  • रिपोर्ट के अनुसार जलवायु परिवर्तन का सबसे बुरा प्रभाव प्रशांत एवं दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया पर पड़ने की संभावना है।
  • वर्ष 2050 तक समुद्र की सतह में वृद्धि होने से दुनिया भर में जिन 10 देशों की आबादी सर्वाधिक प्रभावित होगी उनमें से 7 एशिया प्रशांत क्षेत्र के हैं।
  • उल्लेखनीय है कि समुद्री जलस्तर बढ़ने से सर्वाधिक प्रभावित देशों में भारत का शीर्ष स्थान होगा जिसकी 40 मिलियन आबादी संकट में होगी।
  • समुद्री जल स्तर बढ़ने से बांग्लादेश 25 मिलियन से अधिक प्रभावित जनसंख्या के साथ दूसरे स्थान पर होगा।
  • चीन में लगभग 20 मिलियन एवं फिलीपींस में लगभग 15 मिलियन जनसंख्या प्रभावित होगी।
  • रिपोर्ट के अनुसार इस संकट का कारण एशिया में बसावट के तरीकों में परिवर्तन, शहरीकरण और सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति है।
  • वर्ष 2070 में भारत के मुंबई एवं कोलकाता में, चीन के गुआंझाऊ एवं शंघाई में, बांग्लादेश के ढाका में, म्यांमार के यांगून में और वियतनाम में हो ची मिन्ह सिटी एवं हाइफोंग में सर्वाधिक जनसंख्या तटवर्ती बाढ़ से प्रभावित होगी।
  • रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2011 तक बांग्लादेश, चीन, भारत, इंडोनेशिया और फिलीपींस ‘स्टार्म सर्ज जोन्स’ होंगे जिससे 58 मिलियन जनसंख्या प्रभावित होगी।
  • वर्ष 2050 तक वैश्विक जनसंख्या में 2.5 बिलियन की वृद्धि होने का अनुमान है जिसमें से 90% वृद्धि एशिया एवं अफ्रीका में होगी।
  • गौरतलब है कि वर्ष 2011 में जलवायु परिवर्तन से सर्वाधिक खतरे में रहने वाले विश्व के 10 देशों में 6 एशिया एवं प्रशांत से थे।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.unep.org/newscentre/Default.aspx?DocumentID=27074&ArticleID=36180&l=en
http://www.thehindu.com/sci-tech/energy-and-environment/40-million-indians-at-risk-from-rising-sea-levels-un-report/article8626999.ece