वैज्ञानिक सम्मान समारोह

प्रश्न- हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 के लिए कितने वैज्ञानिकों को विभिन्न श्रेणीयों में सम्मानित किया?
(a) 35
(b) 40
(c) 41
(d) 45
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 25 अक्टूबर, 2018 को लोक भवन में वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 के लिए वैज्ञानिकों को सम्मानित करने हेतु वैज्ञानिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
  • इस समारोह का आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में आयोजित हुआ।




  • इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 के लिए 41 वैज्ञानिकों को सम्मानित किया।
  • इन वैज्ञानिकों को विज्ञान गौरव सम्मान, विज्ञान रत्न सम्मान, युवा वैज्ञानिक सम्मान, बाल वैज्ञानिक सम्मान और नव अन्वेषक सम्मान से सम्मानित किया गया है।

संबंधित लिंक…
http://information.up.nic.in/attachments/files/5bd1a880-2668-40d6-8a8e-1eb90af72573.pdf