वैज्ञानिकों द्वारा जलवायु आपातकाल की घोषणा

Over 11,000 scientists worldwide declare global climate emergency
प्रश्न-नवंबर, 2019 में कितने देशों के 11000 वैज्ञानिकों ने जलवायु आपातकाल की घोषणा की है?
(a) 85
(b) 105
(c) 141
(d) 153
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • नवंबर, 2019 में विश्वभर के 153 देशों के लगभग 11000 वैज्ञानिकों ने जलवायु आपातकाल (Climate Emergency) की घोषणा की है।
  • बायोसाइंस नामक पत्रिका में छपे एक लेख में 11258 वैज्ञानिकों में से 69 भारतीय वैज्ञानिकों के भी हस्ताक्षर हैं।
  • जलवायु आपातकाल की घोषणा वैज्ञानिकों ने विगत 40 वर्षों के दौरान कुछ क्षेत्रों के निर्धारित मानकों पर एकत्रित डेटा के आधार पर की है।
  • यह घोषणा ऊर्जा उपयोग, सतह के तापमान, जनसंख्या वृद्धि भूमि समाशोधन, वनों की कटाई, धुव्रीय बर्फ द्रव्यमान, प्रजनन दर के वैज्ञानिक विश्लेषण पर आधारित है।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण जो हालात उपजे है उसका समाधान निकालना आसान नहीं है।
  • हालात में सुधार हेतु जलवायु पर हो रहे आघात को तुरंत रोकना होगा।
  • धरती के बढ़ते तापमान के लिए वैज्ञानिकों के समूह ने 6 क्षेत्रों ऊर्जा, लघु प्रदूषक, प्रकृति, भोजन, अर्थव्यवस्था और जनसंख्या पर तत्काल कदम उठाने पर जोर दिया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sci-tech/energy-and-environment/over-11000-scientists-worldwide-declare-global-climate-emergency/article29899947.ece

https://www.washingtonpost.com/science/2019/11/05/more-than-scientists-around-world-declare-climate-emergency/