वेब पोर्टल www.caneup.in और e-Ganna मोबाइल ऐप

प्रश्न-13 नवंबर, 2019 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वेब पोर्टल ‘www.caneup.in’ और ‘e-Ganna’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। यह वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप किसके द्वारा विकसित किया गया है?
(a) सूचना प्रौद्योगिकी विभाग
(b) राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र
(c) चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग
(d) उत्तर प्रदेश सूचना विभाग
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 13 नवंबर, 2019 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों की सुविधा एवं पारदर्शिता हेतु वेब पोर्टल ‘www.caneup.in’ और ‘e-Ganna’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया।
  • यह वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग द्वारा विकसित किया गया है।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जानकारी प्रदान की कि राज्य सरकार राज्य में ‘शुगर डेवलपमेंट फंड’ की स्थापना करेगी जिसका उपयोग किसानों की भलाई के लिए किया जाएगा।
  • चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा के अनुसार राज्य में वर्ष 2016-17 में 20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना बोया गया था, जबकि मौजूदा समय में गन्ना वुबाई का क्षेत्रफल बढ़कर 28 लाख हेक्टेयर हो गया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.newsonair.com/News?title=UP-govt-launches-e-Ganna-app%2C-web-portal&id=374516