वृक्षारोपण महाकुंभ

vriksharopan mahakumbh
प्रश्न-9 अगस्त, 2019 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जैतीखेड़ा वन ब्लॉक, लखनऊ में ‘वृक्षारोपण महाकुंभ’ का शुभारंभ किया? इस महाकुंभ के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 9 अगस्त, 2019 को प्रदेश में वृक्षारोपण महाकुंभ के तहत 22 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था।
(b) इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भारत छोड़ा आन्दोलन की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया।
(c) वृक्षारोपण महाकुंभ के दौरान प्रदेश में 22 करोड़, 59 लाख, 81 हजार 116 पौधे लगाए गए, जो कि एक रिकॉर्ड है।
(d) प्रयागराज जिले में एक निश्चित समयावधि (6 घंट में) में 76,823 पौधे का वितरण कर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 9 अगस्त, 2019 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैतीखेड़ा वन ब्लॉक, लखनऊ में ‘वृक्षारोपण महाकुंभ’ का शुभारंभ किया।
  • वृक्षारोपण महाकुंभ के तहत प्रदेश में 9 अगस्त, 2019 को 22 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था।
  • इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भारत छोड़ो आन्दोलन की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बरगद के पौधे का रोपण किया तथा वृक्षारोपण महाकुंभ के लोगों का अनावरण किया।
  • मुख्यमंत्री ने जानकारी प्रदान की कि सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में गांधी उपवन एवं पंचवटी की स्थापना की जा रही है।
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 100 वर्ष से ऊपर के सभी वृक्षों की गणना करके इन्हें हेरिटेज वृक्ष के रूप में मान्यता प्रदान कर संरक्षित करने हेतु निर्देश दिए।
  • वृक्षारोपण महाकुंभ के दौरान प्रदेश में 22 करोड़ 59 लाख 81 हजार 116 पौधे लगाए गए जो कि एक रिकॉर्ड है।
  • प्रयागराज (इलाहाबाद) जिले में एक निश्चित समयावधि में (6 घंटे में) 76,823 पौधे का वितरण कर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।
  • प्रयागराज में बने इसे रिकॉर्ड को गिनीज विश्व रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।
  • वन विभाग द्वारा वर्ष 2020 में प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • वर्ष 2022 तक प्रदेश में वनाच्छादन को 15 प्रतिशत किया जाना लक्षित है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/vriksharopan-mahakumbh-launched-with-target-to-plant-22-cr-saplings-in-up-119080900440_1.html