विश्व हृदय दिवस, 2019

World Heart Day
प्रश्न-विश्व हृदय दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 24 सितंबर
(b) 26 सितंबर
(c) 28 सितंबर
(d) 29 सितंबर
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 29 सितंबर, 2019 को पूरे विश्व में विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) मनाया गया।
  • इस वर्ष इस दिवस का विषय (Theme)-‘माई हर्ट, योर हर्ट’ (My Heart, Your Heart) था।
  • इस दिवस का मुख्य उद्देश्य कार्डियो वास्कुलर रोग (CVD) के जोखिम को कम करने हेतु निवारक उपायों के प्रति लोगों में जागरुकता को बढ़ावा देना है।
  • कार्डियो वास्कुलर रोग हृदय और रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करने वाले विकारों का समूह है, जो कि फेफड़े, मस्तिष्क, गुर्दे और शरीर के अन्य भागों में रक्त की आपूर्ति करते हैं।
  • वर्ल्ड हर्ट फेडरेशन के अनुसार, समय से पूर्व होने वाली मौंते कम-से-कम 80 प्रतिशत हृदय रोगों के कारण होती है।
  • इसे अस्वास्थकर आहार, तंबाकू का उपयोग, शारीरिक गतिविधि की कमी और शराब के उपयोग जैसे 4 मुख्य जोखिम कारकों को नियंत्रित करके कम किया जाा सकता है।
  • वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन द्वारा वर्ष 2000 से प्रतिवर्ष विश्व हृदय दिवस आयोजित किया जा रहा है।
  • कार्डियो वास्कुलर रोग के कारण प्रतिवर्ष 17.9 मिलियन लोगों की मृत्यु हो जाती है, जो सभी वैश्विक मौतों का 31 प्रतिशत है।
  • ग्लोबल हर्ट्स इनिशिएटिव के माध्यम से विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) विश्व भर की सरकारों को सीवीडी की रोकथाम और नियंत्रण हेतु कई तकनीकी पैकेजों के माध्यम से उनके प्रयासों का समर्थन कर रहा है।
  • प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में सीवीडी प्रबंधन को मजबूत करने हेतु वर्ष 2016 में तंबाकू नियंत्रण के लिए एमपीओ डब्ल्यूईआर (MPOWER) और नमक की कमी के लिए शेक (SHAKE) लांच किया गया था।
  • डब्ल्यूएचओ का लक्ष्य वर्ष 2025 तक गैर-संक्रमणीय रोगों (NCD) के कारण समय पूर्व होने वाली मौतों को 25 प्रतिशत तक कम करना है, जिसमें सीवीडी का हिस्सा सर्वाधिक है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.who.int/cardiovascular_diseases/world-heart-day/en/

https://www.world-heart-federation.org/world-heart-day/world-heart-day-2019/