विश्व सैन्य खर्च प्रवृत्तियां रिपोर्ट, 2018

World military expenditure grows to $1.8 trillion in 2018
प्रश्न-विश्व सैन्य खर्च प्रवृत्तियां रिपोर्ट, 2018 के अनुसार शीर्ष पांच देशों के क्रमानुसार इनमें से कौन-सा विकल्प सही है?
(a) अमेरिका > चीन > भारत > फ्रांस > सऊदी अरब
(b) अमेरिका > चीन > रूस > फ्रांस > भारत
(c) अमेरिका > चीन > सऊदी अरब > भारत > फ्रांस
(d) अमेरिका > रूस > जापान > चीन > फ्रांस
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 29अप्रैल, 2019 को सिप्री (Stockholm International Peace Research Institute) द्वारा विश्व में सैन्य खर्च से संबंधित रिपोर्ट  Trends in word Military Expenditure, 2018 प्रकाशित की गई।
  • रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 में विश्व सैन्य खर्च 1822 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया।
  • यह वर्ष 2017 के विश्व सैन्य खर्च से 2.6 प्रतिशत अधिक है।
  • वर्ष 2018 में सर्वाधिक सैन्य खर्च करने वाला देश अमेरिका रहा।
  • चीन, सऊदी अरब, भारत तथा फ्रांस सैन्य खर्च के मामले में क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे तथा पांचवें स्थान पर रहे।
  • इन पांचों देशों का कुल खर्च विश्व के सभी देशों के सैन्य खर्च का 60 प्रतिशत है।
  • भारत का सैन्य खर्च 66.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर है जो इसके GDP का 2.4 प्रतिशत है।
  • वर्ष 2018 में विश्व सैन्य खर्च वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 2.1 प्रतिशत है जो प्रति व्यक्ति के संदर्भ में 239 अमेरिकी डॉलर रहा।
  • वर्ष 2018 में केवल अमेरिका और चीन का ही विश्व सैन्य खर्च का हिस्सा 50 प्रतिशत रहा।
  • अमेरिका का वर्ष 2018 में 649 बिलियन अमेरिकी डॉलर सैन्य खर्च रहा जो कि विश्व के अन्य देशों को भी अपने सैन्य खर्च को बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है, जो कि विश्व शांति के लिए विध्वंसक प्रवृत्ति है।
  • रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 में पाकिस्तान द्वारा भी सैन्य खर्च में 11 प्रतिशत की वृद्धि की गई।
  • दक्षिण कोरिया द्वारा भी वर्ष 2017 की तुलना में वर्ष 2018 में 5.1 प्रतिशत की वृद्धि की गई।
  • अमेरिका और चीन के मध्य बढ़ते तनाव तथा भारत-पाकिस्तान के मध्य युद्ध की स्थिति ही सैन्य खर्च के बढ़ाए जाने के प्रमुख कारण हैं।
  • मध्य और पूर्वी यूरोपीय देशों द्वारा भी अपने सैन्य खर्च में वृद्धि की गई है।
  • सैन्य खर्च का इस तरह बढ़ाया जाना स्वयं को सुरक्षित करने से अधिक विश्व के असुरक्षित होने को दर्शाता है।

लेखक-कैलाश मणि त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.sipri.org/media/press-release/2019/world-military-expenditure-grows-18-trillion-2018