विश्व सूफी संगीत महोत्सव

प्रश्न-विश्व सूफी संगीत महोत्सव ‘जहां ए खुसरो’ के 14 वें संस्करण का निर्देशन और डिजाइन किसने किया है?
(a) जावेद अली
(b) कंवर ग्रेवाल
(c) मुजफ्फर अली
(d) सतिंदर सरताज
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8-10 मार्च, 2019 को मध्य विश्व सूफी संगीत महोत्सव ‘जहां ए खुसरो’ के 14 वें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली स्थित निजामुद्दीन में अरब की सराय में किया जाएगा।
  • इसका डिजाइन और निर्देशन मुजफ्फर अली ने किया है।
  • यह महोत्सव रूमी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होगा।
  • पहली बार इस महोत्सव में भारत में सबसे प्रतिष्ठित संगीत समारोह ‘गंगानामा’ (GANGANAMA) मनाया जाएगा जो जीवन के चक्र, संगीत और नदियों के नृत्य को समर्पित है।
  • इस महोत्सव में सतिंदर सरताज, जावेद अली, कंवर ग्रेवाल, मीनू बख्शी, रूहानी बहनें और कदंब नृत्य मंडली और कई अन्य कलाकार भागीदारी करेंगे।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.jahan-e-khusrau.com/
https://www.business-standard.com/article/pti-stories/jahan-e-khusrau-to-return-for-14th-edition-after-two-years-119030400583_1.html