विश्व शतरंज चैंपियनशिप, 2018

प्रश्न-हाल ही में संपन्न विश्व शतरंज चैंपियनशिप, 2018 का खिताब किसने जीत लिया?
(a) मैग्नस कार्लसन
(b) फैबियानो करूआना
(c) हिकारू नाकामूरा
(d) विश्वनाथन आनंद
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • FIDE और वाणिज्यिक पार्टनर एगॉन (Agon) द्वारा आयोजित यह चैंपियनशिप होलबॉर्न, लंदन में संपन्न। (9-28 नवंबर, 2018)
  • विजेता-मैग्नस कार्लसन (नॉर्वे)
  • उपविजेता-Òैबियानो करूआना (अमेरिका)
  • विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में यह पहला अवसर था जब तीन हफ्ते 50 घंटे से अधिक के खेल के बाद चैंपियनशिप के खिताब का निर्णय ट्राइब्रेकर के जरिए निकाला गया।
  • दोनों खिलाड़ियों के मध्य लगातार 12 बाजियां ड्रॉ रहीं।
  • कार्लसन ने फैबियानो के विरुद्ध तीन टाईब्रेकर जीतकर यह खिताब अपने नाम किया।
  • चौथी बार विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले कार्लसन इस वर्ष एक भी गेम गंवाए बिना खिताबी जीत हासिल की।
  • कार्लसन ने पहली बार विश्व चैंपियनशिप वर्ष 2013 में जीती थी और उन्होंने भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को मात दी थी।

[लेखक-बृजेश रावत ]

संबंधित लिंक…
https://en.wikipedia.org/wiki/World_Chess_Championship_2018
https://www.chess.com/article/view/world-chess-championship-2018-carlsen-caruana
https://worldchess.com/tournament/11/pairing/22385?event=5&tour=135