विश्व वुशु चैंपिनयनशिप, 2019 में स्वर्ण पदक विजेता प्रथम भारतीय पुरुष खिलाड़ी

प्रश्न-23 अक्टूबर, 2019 को संपन्न विश्व वुशु चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय पुरुष खिलाड़ी कौन बने?
(a) दिलीप कुमार
(b) प्रवीण कुमार
(c) सुरेश कुमार
(d) अशोक कुमार
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 20-23 अक्टूबर, 2019 के मध्य विश्व वुशु चैंपियनशिप का 15वां संस्करण (वर्ष 2019) शंघाई, चीन में संपन्न हुआ।
  • 23 अक्टूबर, 2019 को भारत के प्रवीण कुमार ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए विश्व वुशु चैंपियनशिप की सेंडा (Sanda) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • प्रवीण इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए।
  • उन्होंने सेंडा स्पर्धा के 48 किग्रा. भार वर्ग में फिलीपींस के रसेल डियाज को 2-1 से पराजित किया।
  • प्रवीण से पूर्व महिला वर्ग में पूजा कादियान वर्ष 2017 में वुशु में पहली भारतीय विश्व चैंपियन बनी थीं।
  • तब उन्होंने सेंडा स्पर्धा के 75 किग्रा. भार वर्ग में रूस की येवगेनिया स्टेपानोवा को पराजित किया था।
  • चैंपियनशिप में चीन 14 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 16 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
  • भारत ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 4 पदक प्राप्त कर 10वां स्थान प्राप्त किया।
  • भारत के विक्रांत बलियान ने सेंडा स्पर्धा के 60 किग्रा. भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
  • भारतीय महिला खिलाड़ियों ने सेंडा स्पर्धा की 52 किग्रा. भार वर्ग वाई. (सानाथोई देवी) एवं 75 किग्रा. भार वर्ग (पूनम) में रजत पदक जीता।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://sportstar.thehindu.com/other-sports/praveen-kumar-wins-gold-in-wushu-world-championship/article29775890.ece
http://newsonair.com/Main-News-Details.aspx?id=373399