विश्व रोजगार और सामाजिक आउटलुकः प्रवृत्तियां 2019

Poor working conditions are main global employment challenge

प्रश्न-हाल ही में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा जारी ‘विश्व रोजगार और सामाजिक आउटलुकः प्रवृतियां 2019’ रिपोर्ट से संबंधित कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) वर्ष 2018 में महिलाओं की श्रम बल भागीदारी दर 48% थी।
(b) वर्ष 2016 में 2 बिलियन श्रमिकों को अनौपचारिक रोजगार प्राप्त था।
(c) वर्ष 2018 में विश्वभर में 172 मिलियन लोग बेरोजगार थे।
(d) वर्ष 2018 में संभावित श्रम शक्ति वाले लोगों की संख्या 160 मिलियन थी।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 13 फरवरी, 2019 को अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा ‘विश्व रोजगार और सामाजिक आउटलुकः प्रवृत्तियां 2019’ नामक रिपोर्ट जारी की गई।
  • रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2018 में महिलाओं की श्रम भागीदारी दर 48% थी, जबकि पुरुषों की 75% थी।
  • वर्ष 2018 में वैश्विक श्रम बल 3.5 बिलियन व्यक्ति था।
  • विगत 25 वर्षों से युवाओं में श्रम शक्ति भागीदारी दर में गिरावट हो रही है और यह गिरावट 15-24 वर्ष की आयु के युवाओं में सर्वाधिक है।
  • वर्ष 2018 में वैश्विक स्तर पर नियोजित 3.3 बिलियन लोगों में से अधिकांश ने भौतिक कल्याण, आर्थिक सुरक्षा, समान अवसरों या मानव विकास के क्षेत्र की कमी का अनुभव किया।
  • वर्ष 2018 में 360 मिलियन लोग पारिवारिक श्रमिक थे और 1.1 बिलियन लोग स्वयं के लिए कार्य कर रहे थे।
  • वर्ष 2016 में 2 बिलियन लोगों को अनौपचारिक रोजगार प्राप्त था जो कि विश्व के श्रम बल का 61% था।
  • वर्ष 2018 में निम्न और मध्यम आय वाले देशों में एक चौथाई से अधिक श्रमिक अत्यधिक या मध्यम गरीबी में जी रहे थे।
  • वर्ष 2018 में विश्व भर में अनुमानित 172 मिलियन लोग बेरोजगार थे जो कि 5% के बेरोजगारी दर के बराबर है।
  • अनुमान है कि बेरोजगारों की संख्या प्रतिवर्ष 1 मिलियन से बढ़कर, वर्ष 2020 में 174 मिलियन हो जाएगी।
  • वर्ष 2018 में ‘संभावित श्रम शक्ति’ वाले लोगों की संख्या 140 मिलियन थी, जिसमें 85 मिलियन महिलाएं और 55 मिलियन पुरुष थे।
  • श्रम के न्यून उपयोग की दर पुरुषों की 7.1% की तुलना में महिलाओं में 11% थी।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.ilo.org/global/about-the-ilo/newsroom/news/WCMS_670171/lang–en/index.htm

https://www.outlookindia.com/newsscroll/global-unemployment-rate-falls-to-5-hits-precrisis-levels/1478310