विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप

AIBA WOMEN’S WORLD BOXING CHAMPIONSHIPS ASTANA 2016

प्रश्न-हाल ही में संपन्न हुई विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप निम्न में से कहां संपन्न हुई?
(a) चीन
(b) फ्रांस
(c) भारत
(d) कजाखस्तान
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 19 से 27 मई, 2016 के मध्य विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप अस्ताना, कजाखस्तान में संपन्न हुई।
  • कजाखस्तान ने 4 स्वर्ण तथा 2 कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • भारत ने 1 रजत पदक प्राप्त कर पदक तालिका में नीदरलैंड्स, रूस तथा थाईलैंड के साथ संयुक्त रूप से दसवां स्थान प्राप्त किया।
  • पदक तालिका में शीर्ष 5 देश इस प्रकार रहे-
  • भारत के लिए एकमात्र रजत पदक सोनिया लाथेर ने वूमेन्स फीथर (57 किग्रा. भार वर्ग) में जीता। इसी वर्ग का स्वर्ण पदक इटली की एलेस्सिया मेसियानो ने जीता।
रैंकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1कजाखस्तान426
2चीन2226
3अमेरिका1135
4फ्रांस112
5ब्रिटेन112

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.aiba.org/aiba-womens-world-boxing-championships-astana-2016/
http://d152tffy3gbaeg.cloudfront.net/2016/02/Medal-Standings.pdf
http://d152tffy3gbaeg.cloudfront.net/2016/02/C75-C75WW57.pdf