विश्व महासागर दिवस

प्रश्न-‘विश्व महासागर दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 7 जून
(b) 5 जून
(c) 2 जून
(d) 8 जून
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 8 जून, 2019 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व महासागर दिवस’ (World Oceans Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2019 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)-‘लिंग और महासागर’ (Gender and Ocean) था।
  • इस दिवस का उद्देश्य विश्व में महासागरों की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
  • वर्ष 1992 में रियो डी जेनेरियो में हुए पृथ्वी सम्मेलन में इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव दिया गया था।
  • दिसंबर, 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष 8 जून को इस दिवस को मनाए जाने की आधिकारिक घोषणा की थी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.unworldoceansday.org/
https://www.worldoceansday.org/history