विश्व पैरा-एथलेटिक्स, 2019

World Para Athletics Championships
प्रश्न-15 नवंबर, 2019 को संपन्न विश्व पैरा-एथलेटिक्स, 2019 में भारत पदक तालिका में किस स्थान पर रहा?
(a) 12वें
(b) 20वें
(c) 22वें
(d) 24वें
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 7-15 नवंबर, 2019 के मध्य विश्व पैरा एथलेटिक्स, 2019 का आयोजन दुबई में किया गया।
  • इस प्रतियोगिता में चीन 25 स्वर्ण सहित कुल 59 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
  • ब्राजील 14 स्वर्ण सहित, 39 पदकों के साथ दूसरे, ब्रिटेन 13 स्वर्ण पदक सहित 28 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
  • अमेरिका 12 स्वर्ण सहित कुल 34 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।
  • वर्ष 2016 में डोपिंग प्रतिबंध के बाद प्रतियोगिता में पहली बार भाग ले रहे रूस ने 10 स्वर्ण सहित 41 पदक जीते।
  • इस प्रतियोगिता में भारत ने कुल 9 पदक (2 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा।
  • यह पैरा-एथलेटिक्स में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
  • संदीप चौधरी ने भाला फेंक स्पर्धा की F-64 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता और इसी स्पर्धा में सुमित अंतिल ने रजत पदक जीता।
  • दूसरा स्वर्ण पदक जैवलिन थ्रो की F-46 श्रेणी में सुंदर सिंह गुर्जर ने जीता।
  • दूसरा रजत पदक शरद कुमार ने ऊंची कूद स्पर्धा में जीता।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://sportstar.thehindu.com/other-sports/world-para-athletics-championship-2019-india-records-best-ever-medal-haul-sandeep-chaudhary/article29994029.ece

https://www.paralympic.org/dubai-2019