विश्व पर्यटन दिवस

World Tourism Day 2017

प्रश्न-‘विश्व पर्यटन दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 26 सितंबर
(b) 22 सितंबर
(c) 27 सितंबर
(d) 29 सितंबर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 27 सितंबर, 2017 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पर्यटन दिवस’ (World Tourism Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2017 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘सतत पर्यटन-विकास के लिए एक उपकरण’ (Sustainable) Tourism-a Tool for Development) था।
  • इस दिवस का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच पर्यटन की भूमिका पर जागरूकता बढ़ाना है।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व भर में पर्यटकों की संख्या 25 मिलियन थी जो वर्ष 2015 में बढ़कर लगभग 1.2 बिलियन हो गई।
  • विश्व के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में पर्यटन उद्योग का 10 प्रतिशत का योगदान है।
  • अनुमान है कि विश्व में प्रत्येक दसवां व्यक्ति पर्यटन उद्योग में कार्य करता है।
  • भारत में भी बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका पर्यटन उद्योग से जुड़ी हुई है।
  • वर्ष 2016 में जीडीपी में पर्यटन का 9.6 प्रतिशत और कुल रोजगार में 9.3 प्रतिशत योगदान था।
  • इस वर्ष आधिकारिक ‘विश्व पर्यटन दिवस’ समारोह दोहा, कतर में आयोजित किया गया।
  • इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार प्रदान किये।

संबंधित लिंक
http://media.unwto.org/press-release/2017-08-10/world-tourism-day-2017-celebrated-theme-sustainable-tourism-tool-developm-0
http://wtd.unwto.org/official-messages-world-tourism-day
http://www.un.org/en/events/tourismday/
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=67359